Subscribe Us

header ads

36 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से किया कीटनाशक का सेवन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत...




|ब्यूरो•लखनपुर|✍️सत्यम साहू|
लखनपुर नगर पंचायत के झिनपुरीपारा वार्ड क्रमांक 01 में 29 जुलाई को 36 वर्षीय सेवक लाल पिता शिव राम ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। 

परिजनों को पता चलने पर प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग 4:00 बजे  लाया गया जहां व्यक्ति का उपचार चल रहा था उपचार के दौरान व्यक्ति की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के द्वारा सेवक लाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 36 वर्षीय सेवक लाल की मौत हो गई।