Subscribe Us

header ads

लम्बे इंतजार के बाद भारत पहुंचा राफेल, भारत की सैन्य ताकत बढ़ी...


|फील्ड रिपोर्टर |✍️धीरज सिंह|

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत की नई ताकत यानी राफेल आज भारत आ गया है। दोपहर में 5 राफेल विमानों का पहला समूह आज हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर उतर चूका है, इसके मद्देनजर पुलिस ने सैन्य अड्डे के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी थी। 

पांच राफेल लड़ाकू विमानों को रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना प्रमुख  आर.के.एस. भदौरिया मौजूद रहेंगे, राफेल विमानों को स्कॉट करने के लिए दो सुखोई विमान उनके साथ थे, राफेल की अंबाला में लैंडिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और फोटोग्राफी से लेकर घर की छतों पर लोगों की मौजूदगी को बैन कर दिया गया था !